Types Of Computer - कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है

Types Of Computer - कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है

कंप्यूटर के बारे में आप तो पिछली पोस्ट में जाने और अब आपको बताते है की कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है | कंप्यूटर बहुत से होते है आपने देखा होगा की कुछ कंप्यूटर बहुत बड़े है तो कुछ बहुत छोटे , तो इसी का वर्गीकरण करने वाले है | Types Of Computer In Hindi


कंप्यूटर क्या है ?

एक बार फिर से आपको बताते है कि , " कंप्यूटर एक प्रकार का मशीन है जो हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर ही काम करता है | ये खुद कोई काम नहीं करता है हमे जितना भी इससे काम करवाना है उसको कंप्यूटर की भाषा में निर्देश देना पड़ता है " |

यदि आप कंप्यूटर के बारे में और अधिक पढ़ना चाहते है तो  हमारी पिछली पोस्ट पढ़े की,  कंप्यूटर क्या होता है 

कंप्यूटर के प्रकार  - Types Of Computer

कंप्यूटर चार प्रकार के होते है |
1. सुपर कंप्यूटर
2. मेनफ़्रेम कंप्यूटर
3. मिनी कंप्यूटर
4. माइक्रो कंप्यूटर

सुपर कंप्यूटर 

सुपर कंप्यूटर को महासंगणक कहा जाता है | सुपर कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े होते है और इनका वजन भी बहुत होता है | और कार्य को बहुत ही तेज़ करते है | सुपर कंप्यूटर की मूल्य बाकि सभी कंप्यूटर से बहुत महँगी होती है और इन कंप्यूटर को बड़े बड़े अनुसन्धान और वैज्ञानिक क्षेत्रो में हो प्रयोग होता है |

मेनफ़्रेम कंप्यूटर 

मेनफ़्रेम कंप्यूटर सुपर कंप्यूटर से कम स्पीड वाले होते है | मेनफ़्रेम कंप्यूटर का प्रयोग बड़ी बड़ी कंपनियों में होता है जिसका काम बैंकिंग क्षेत्र में और व्यावसायिक स्तर पर होता है | मेनफ़्रेम कंप्यूटर भी बहुत फ़ास्ट होते है | क्योकि इसमें एक साथ कई प्रोग्राम रन कर सकते है | लेकिन कई प्रोग्राम को एक साथ चलने के कारण ये प्रोग्राम थोडा सुपर कंप्यूटर से कम तेजी से काम  करते है अतः इनको सुपर कंप्यूटर की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता |

मिनी कंप्यूटर 

मेनफ़्रेम कंप्यूटर से छोटे मिनी कंप्यूटर होते है | हालाँकि इनकी भी परफॉरमेंस की गति मेनफ़्रेम कंप्यूटर के जितने ही होती है लेकिन ये कंप्यूटर आकार में छोटे है और इनका प्रयोग छोटे बिज़नेस वाले ही लोग करते है | पहला मिनी कंप्यूटर को 1960 में IBM कंपनी के द्वारा बनाया गया |

माइक्रो कंप्यूटर 

हम और आप जो आज कंप्यूटर को प्रयोग कर रहे है वो माइक्रो कंप्यूटर का उदहारण है | माइक्रो कंप्यूटर सभी computers से छोटे है और इसको सभी लोग व्यक्तिगत तौर पर प्रयोग करते है | माइक्रो कंप्यूटर सिर्फ एक प्रोसेसर पर काम करता है | माइक्रो कंप्यूटर को 1970 के दशक में सभी के प्रयोग हेतु इस कंप्यूटर का निर्माण किया गया |  माइक्रो कंप्यूटर को आप कही भी आसानी से प्रयोग कर सकते है

अंत में ( कंप्यूटर के प्रकार के बारे में ) 

आपने जाना की कंप्यूटर कितने के कितने प्रकार होते है और सभी तरह के कंप्यूटर के बारे में भी आपने जाना | कंप्यूटर को अपने अपने क्षमता के आधार पर बात जाता है |

आपको जानकारी कैसे लगी | पोस्ट को share जरूर करे |