फोटोशॉप की basic जानकारी | Photoshop Basic Learn In Hindi

फोटोशॉप की basic जानकारी | Photoshop Basic Learn In Hindi

किसी भी software की जानकारी के लिए हमे उसकी basic जानकारी सीखनी पड़ती है | हम बिना basic knowledge के कुछ नहीं कर सकते | तो उसी तरह हमे photoshop  basic की जानकारी भी होनी चाहिए| हम आपको इस पोस्ट के जरिये फोटोशॉप की जानकारी दे रहे है 


 Photoshop Basic

फोटोशॉप को सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर पर open करे |  जब आपका प्रोग्राम खुल जाता है तो आपका photoshop का homepage के  menu  इस तरह से दिखने लगता है | इसमें आपके फोटोशॉप के menu और sub-menu होते है | जिसके बारे में आगे जानेंगे |




फोटोशॉप में नीचे के दिए गये menu पाए जाते है |
File - इस menu में sub-menu पाए जाते है | sub- menu में New, Open, Browse, Save , Save as, Open workgroup , Open recent, automated आदि option मिलते है | इस menu से आप किसी भी प्रकार के image file को फोटोशॉप पर edit करने के लिए open कर सकते है फिर आप काम खत्म करके उसे save कर सकते है |


Edit - इस menu के अन्तर्गत Cut, Copy, paste, Clear, Fill आदि option पाए जाते है | इसमें आप अपने द्वारा कॉपी किये हुए text आदि को window पर paste कर सकते है 

Image -  Mode, Adjustment, Apply image , Image size , Rotate, Crop, Trim आदि बहुत सारे option मिलते है | इस menu से आप image को right , left आदि काम कर सकते है |

Layer - Layer से हम किसी image की इफ़ेक्ट में अपने मनचाही effect डाल सकते है | layer option में new layer , Duplicate , layer properties delete layer आदि option मिलते है |

Select - इस option की सहायता से हम अपने किसी image file को select , deselect, select all , Similiar, modify आदि बहुत option मिलते है |

Filter - इस option के द्वारा हम अपने image पर किसी भी प्रकार का filter प्रयोग कर सकते है | image पर filter करने से image का सफ़ेद से लाल होना , काला से पीला हो जाना आदि बहुत काम filter के द्वारा edit कर सकते है | filter option में Noise, Blur, Distroct, आदि filter effect मिलते है |

View - view से हम अपने image के size को ज़ूम करके देख सकते है | इसकी history जान सकते है | 
Ruler को activate कर सकते है | Screen में अपने image को fit करके देख सकते है | color को proof कर सकते है | 

Windows - इस menu के द्वारा हम अपनी सुविधा के अनुसार इसमें निहित tools को window पर adjust कर सकते है | Navigator , color , Imfo , tools आदि को अपने मनपसंद जगह पर window पर रख सकते है |

Help - यदि आपको किसी भी प्रकार की help चाहिए तो आप help menu पर जा सकते है | ये हमे अपने default browser पर अपने help article को दिखाता है |

Read More Article >>
तो ये थी photoshop की basic जानकारी | अब आप फोटोशॉप के menu को जान सकते है |आगे आप फोटोशॉप के Tools के बारे में जानेंगे |