Robot.txt file kya hai,ise blog par kaise prayog kare

Robot.txt file kya hai,ise blog par kaise prayog kare


Robot.txt file क्या है और इसे अपने blog और वेबसाइट पर कैसे प्रयोग किया जाता है इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस post के जरिये बता रहे है |


Robot.txt file हमारे ब्लॉग का एक जरूरी भाग होता है | इसके जरिये हम अपने ब्लॉग और वेबसाइट पर अपने article को Search engine में क्या - क्या दिखाना है और कैसे दिखाना है Robot.txt file के जरिये कण्ट्रोल कर सकते है |
Robot.txt file से search engine को ये पता चलता है की site को किस तरह से show करे |

Robot.txt file को अपने blog के लिए कैसे बनाये ?

वैसे तो robot.txt बहुत websites के द्वारा बनाये जा सकते है लेकिन यदि हम ब्लॉगर के निर्देशानुसार robot.txt की file को बनाकर अपने ब्लॉग में प्रयोग करते है तो search engine के लिए बेहतर होगा .क्योकि blogger गूगल की ही एक सर्विस है है| यहाँ पर जो robot.txt file blogger के लिए सही है वो है.

User-agent: Mediapartners-Google
Disallow:

User-agent: *
Disallow: /search
Allow: /


यहाँ पर जो code दिया गया उसे आप customize करके अपने ब्लॉग में प्रयोग कर सकते है | इस code को आप edit कैसे करे यहाँ पर आपको बता रहे है |
User-agent - ये सिर्फ google adsense use करने वालो के लिए है |यदि आप adsense  का use नहीं करते है आप इसे delete कर सकते है |
Disallow: /search - इसको आप ऐसे ही रहने दे ये आपके search किये हुए keyword को google index करने लगता है |

Allow - यहाँ पर slash दिया है इसका मतलब आपके पुरे वेबसाइट को search engine में show करने की अनुमति है | इसे आप ऐसे ही छोड़ सकते है |


Sitemap - यहाँ पर आप अपने वेबसाइट के sitemap को add कर सकते है | क्योकि आपके sitemap में ही आपके वेबसाइट के सारे pages add रहते है इससे search engine को आपको वेबसाइट को index करने में आसानी रहेगी | यहाँ पर आप जरूर पढ़े की sitemap कैसे बनाये अपने blog और वेबसाइट के लिए 

यदि आप robot.txt file को अपने ब्लॉग में use करना चाहते है तो आप ऊपर दिए गए code को modify करके copy कर ले|


Robot.txt file को blog में प्रयोग कैसे करे

यहाँ पर हम आपको blogger पर robot.txt file add करने की step बता रहे है .
Step 1:
a. सबसे पहले आप blogger में sign in कीजिये |
b. इसके बाद आप setting पर click कीजिये |
c. अब search preferences पर click कीजिये |
d. Edit पर click करे और yes पर click करके box को open कर लीजिये |




Step 2:
a. अब आपको robot.txt code को paste करना है जो आपने शुरू में copy की थी |
b. अब paste करने के बाद save changes पर click कीजिये
c. अब आपका robot.txt file आपके ब्लॉग में add हो गया है|



नोट : जब आप blogger में robot.txt code submit करते है तो search engine इसे index करने में समय लेता है आप कुछ समय wait करे | और हाँ , आप ये सुनिश्चित कर ले की आपने सही - सही robot.txt file को cusotmize किया है, नहीं तो गलत robot.txt file को प्रयोग करने पर search engine आपके blog को ignore कर सकता है |

कैसे लगी जानकारी हमे बताये और हमारे post के updates पाने के लिए हमे subscribe जरूर करे | अंत में, इस post को शेयर करना न भूले |